कौशाम्बी, मार्च 2 -- दोआबा में सोमवार की रात शुभ मुहूर्त देखकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 1082 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसी के साथ लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाया। वातावरण में त्योहार का उल्लास छा गया। कानों में होली के गीतों की मिठास घुल गई। युवा, बड़े-बुजुर्ग उत्साह के रंग में रंगे नजर आए। फाग गीतों पर कोई ठुमका लगाता तो कोई ताली बजाकर उत्साहित करता दिखा। ढोल-नगाड़े की धुन पर युवा देर रात तक झूमते रहे। इसके बाद अब दो दिनों तक रंग ही रंग बरसेगा। मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, बिजिया, बारा, कनैली, पश्चिमशरीरा, चरवा, मनौरी, चायल, सिराथू, सैनी, अजुहा, अलीपुरजीता, देवीगंज, कड़ा धाम समेत सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार रात शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। इसकी सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। होलिका दहन होते ही लोगों ने जयका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.