कौशाम्बी, मार्च 1 -- गंगा-यमुना के मध्य बसी तथागत की तपोभूमि में 1082 स्थानों पर सोमवार की रात होलिका दहन होगा। होलियारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच होलिका जलाने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, रंग पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। एएसपी ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स के तैयार होने का दावा किया है। रंगों के त्योहार होली को लेकर जिलेभर में उत्साह देखा जा रहा है। घरों में गुझिया, चिप्स, पापड़ आदि खाद्य सामग्रियां हफ्तेभर पहले से ही बनाई जा रही हैं। हर-किसी को रंग-गुलाल उड़ाने का इंतजार है। इससे पहले सोमवार की रात होलिका दहन होगा। होलियारों ने इसके लिए विद्वानों को आमंत्रित कर लिया है। पंडित संजय मिश्रा ने बताया कि रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। बुधवार और गुरुवार को जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.