कौशाम्बी, मार्च 3 -- दोआबा के बाजारों में रंग खेले जाने से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को होली का उल्लास छाया रहा। दुल्हन सी सजी दुकानों पर ग्राहकों की बंपर भीड़ उमड़ी। हर कोने में उत्साह की लहर दौड़ती रही और इसी के बीच लोग खरीदारी करने में मशगूल रहे। जमकर हुई बिक्री से दुकानदार भी गदगद नजर आए। जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, कड़ा, चायल, अजुहा, पश्चिमशरीरा, नेवादा, सरायअकिल, सिराथू समेत सभी नगरों व गांवों के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। कपड़ों की दुकानों पर विशेष भीड़ उमड़ी। लोग नए कुर्ता-पायजामा, सलवार-सूट और अन्य त्योहारी परिधानों की खरीदारी में व्यस्त रहे। रंग-बिरंगे परिधान चुनते समय चेहरों पर मुस्कान बिखर रही थी। मिष्ठान भंडारों पर भी जमकर चहल-पहल रही। पैक्ड गुझिया, चकली, नमकीन, लड्डू तथा अन्य चाइनीज मिठाइयां खूब बिकीं। लोग इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.