दोआबा के पांच स्कूलों को मिली यूपी बोर्ड से मान्यता
फतेहपुर, मई 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड ने जिले के पांच विद्यालयों को नई मान्यता प्रदान की है। इनमें कुछ विद्यालयों को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिली है, जबकि कुछ को इंटरमीडिएट में मानविकी एवं विज्ञान वर्ग संचालित करने की अनुमति दी गई है। मान्यता मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।लंबे समय से विद्यालय प्रबंधन मान्यता के लिए प्रयासरत थे। आवश्यक मानकों और विभागीय जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी बोर्ड की ओर से मंगलवार को स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया। जिसमें श्री बल्देव सिंह इंटर कालेज बैरमपुर मलवां को साइंस एवं मानविकी वर्ग, लवकुश इंटर कालेज असोथर को भी मानविकी एवं साइंस वर्ग, मां सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शाह को साइंस वर्ग, मार्तण्ड इंटर कालेज चुरियानी को इंटर साइंस वर्ग और महेश सिंह गौर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.