कौशाम्बी, मार्च 17 -- जनपद के 10 नगर निकायों को 34 और सभासद मिल गए हैं। शासन की ओर से नामित सभासदों की सूची जारी किए जाने के बाद इसकी जानकारी नवनियुक्त सदस्यों व उनके समर्थकों को हुई तो बधाइयों का दौर शुरू हो गया। सभासदों ने पूरी ईमानदारी के साथ विकास कार्यों में सहयोग देने का वादा किया है। कौशाम्बी जनपद में करारी, चरवा, पूरब-पश्चिमशरीरा, दारानगर-कड़ा धाम, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल व चायल समेत आठ नगर पंचायतें हैं। जबकि, मंझनपुर और भरवारी दो नगर पालिका हैं। निकाय चुनाव के साथ ही इनके अध्यक्ष तथा सभासद निर्वाचित हो गए थे। बारी नामित सभासदों की सूची जारी होने की थी। इसका शिद्दत से इंतजार किया जा रहा था। शासन ने हाल ही में सभासदों की सूची जारी कर दी। नगर पंचायतों को तीन-तीन तो नगर पालिका में पांच-पांच नामित सभासद बनाए गए हैं। नवनियुक्त सभासदों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.