हजारीबाग, अप्रैल 28 -- चौपारण प्रतिनिधि। चतरा जिले के सिमरिया में आयोजित चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती सह कुशवाहा महासभा के 14वें स्थापना दिवस समारोह में संगठन का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से चौपारण प्रखंड के दैहर निवासी नागेन्द्र कुमार को झारखंड कुशवाहा महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समारोह के दौरान पाकी विधायक शशि भूषण मेहता, पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता और पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने संयुक्त रूप से नागेंद्र कुमार को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। हजारों की संख्या में जुटे समाज के लोग। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतरा जिला अध्यक्ष केदार दांगी ने की। इस मौके पर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.