दैवीय आपदा से राहत दिलाने की मांग
बांदा, जून 25 -- बांदा । शहर के कालवनगंज मुचियाना मोहल्ले की निवासी गायत्री सोनकर ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उसने अपने पति की मृत्यु के मामले में दैवीय आपदा राहत सहायता और दोबारा जांच की मांग की है। गायत्री सोनकर के पति बिन्दा प्रसाद सोनकर 7 जून 2026 को केन नदी में नहाने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद सोशल मीडिया के जरिए उन्हें पति की मृत्यु की सूचना मिली। इसके उपरांत वह कोतवाली नगर पहुंचीं, जहां पुलिस ने शव की शिनाख्त की। 8 जून को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.