प्रयागराज, मार्च 16 -- दैवीय आपदा में मौत होने पर पोस्टमार्टम जरूर कराएं। मौत का कारण स्पष्ट होना चाहिए। विशेषकर सर्प दंश से मौत के मामलों में लोग पोस्टमार्टम नहीं कराते हैं। यह निर्देश उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने सर्किट हाउस में हुई बैठक में दिए। सभापति लालजी प्रसाद निर्मल, सदस्य मानसिंह यादव, हंसराज विश्वकर्मा की उपस्थिति में सर्किट हाउस में मंडल के सभी जिलों के अफसरों के साथ बैठक हुई। सभापति ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समिति के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। पिछली बैठक में कुछ अफसरों के अनुपस्थित होने पर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसका विवरण इस बार न देने पर नाराजगी जाहिर की। सदस्य डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि समिति जो निर्देश देती है, उसका पालन कराना सुनिश्चित कराएं।अलग-अलग विभागों...