उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद के प्रभारीमंत्री धर्मपाल सिंह ने ओलावृष्टि और तूफान में जान गंवाने वाले छह मृतक आश्रितों को विकास भवन सभागार में चार-चार लाख की आर्थिक सौंपी। उन्होंने कहा, जान की कोई कीमत नहीं होती है। फिर भी सरकार मदद पहुंचाकर कुछ हद तक पीड़ित परिवारों के आंसुओ को पोछने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री, आश्रितों को सौंपी चेकमृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता तहसील हसनगंज के बाबाखेड़ा निवासी जगदीश पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल, अमन पुत्र स्व. राजेपाल, सदर तहसील के बरहाकलां गांव के अमित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, मियागंज के रामबाबू पुत्र श्यामलाल, मदारपुर कैलई के दिनेश पुत्र कल्लू और सरोजिनी पत्नी दिनेश को सान्त्वना व चार-चार लाख की आर्थिक मदद दी। कहा कि बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि दैवीय आपदा होती ...