रामपुर, सितम्बर 30 -- स्वार। तहसील परिसर में बुधवार को राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक शफीक अहमद अंसारी ने बारिश से प्रभावित और बेघर हुए परिवारों को दैवीय आपदा राहत राशि के चेक वितरित किए। चेक मिलने पर पीड़ित परिवारों ने राहत की उम्मीद जताई। विधायक ने पीड़ित परिवारों से उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। किसी भी गरीब या आपदा प्रभावित परिवार को बेसहारा नहीं रहने दिया जाएगा।विधायक ने तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से जिन गरीब परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हुए हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए। यह भी पढ़ें- बारिश से हुए नुकसान को आपदा घोषित करने की मांग पात्र परिवारों ...