दैलवरा-ललितपुर-जीरोंन खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू
झांसी, जुलाई 20 -- झांसी। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में झाँसी मंडल ने रेल संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप दैलवरा - जीरोंन खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की गई है। इस नई तकनीक से ट्रेनें सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से चलेंगी। परियोजना के तहत, जो कठिन भू-भाग में एक बड़ी उपलब्धि है। दो प्रमुख स्टेशनों (दैलवरा एवं जीरोंन) पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को उन्नत किया गया। जिससे सिग्नल संचालन और अधिक सटीक एवं तेज़ हुआ है। इस खंड में 112 अत्याधुनिक ट्रैक डिटेक्शन उपकरण लगाए गए हैं, जो ट्रेन की स्थिति का सटीक पता लगाते हैं और सिग्नलिंग को और अधिक भरोसेमंद बनाते हैं। इसके अतिरिक्त दैलवरा - जीरोंन सेक्शन में बाईस नए सिग्नल स्थापित किए गए एवं सोलह मौजूदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.