दैनिक वेतन कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अल्मोड़ा, मई 23 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले ढाई से तीन दशक से कार्यरत दैनिक एवं नियत वेतनभोगी कर्मचारियों की शनिवार को बैठक आयोजित हुई। कर्मचारियों ने निदेशक को ज्ञापन भेजकर चार जून तक विनियमीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर पांच जून से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने वर्ष 2025 में विनियमीकरण नियमावली जारी कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद संस्थान स्तर पर अब तक उनकी सेवाओं का विनियमीकरण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के लिए समिति भी गठित की जा चुकी है, फिर भी कुछ अधिकारी और कर्मचारी इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि शासनादेश के अनुसार चार दिसंबर 2018 तक दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके दैनिक एवं नियत वेतनभोगी कर्मचारी विनियमीकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.