दैनिक योग से निखर रहा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व
औरैया, मई 15 -- अजीतमल। तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में संचालित दैनिक योग गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बन रही हैं। 'मिशन शिक्षण संवाद' समूह के माध्यम से बच्चों को नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिससे उनके मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार मिशन शिक्षण संवाद समूह में जनपद संयोजक ज्ञान प्रकाश के सहयोग से प्रतिदिन योग गतिविधियों, श्यामपट्ट संदेश और प्रेरणादायक सामग्री को साझा किया जाता है। इन्हीं संदेशों से प्रेरित होकर अजीतमल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुड़ैना रुपशाह, ज्ञानपुर प्रताप सिंह, न्यामतपुर, बिरुहूनी और हैदरपुर समेत करीब आधा दर्जन विद्यालयों में नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसके अलावा भाग्यनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर फफू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.