दैनिक योग अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता : सचिन
बदायूं, जून 20 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में योग शिविर में शनिवार को योगसेवक एवं पतंजलि योगपीठ के राज्य समिति सदस्य सचिन भारद्वाज ने योगासन एवं प्राणायाम का महत्व बताया। शिविर में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार पुलिस कर्मियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही कपालभाति, शीतली एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम तथा प्रार्थना एवं शांति पाठ भी कराया गया। सचिन ने कहा कि योग से शरीर में ऊर्जा और प्राणिक शक्ति का संचार होता है, यही कारण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.