दैनिक मजदूरी को ले निबंधित व गैर निबंधित सभी मजदूर परेशान-बेहाल
सीवान, मई 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सरकार के स्तर से श्रम विभाग द्वारा निबंधित निर्माण मजदूरों के लिए हाल के वर्षों में कई कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं, लेकिन निबंधित मजदूर अधिक से अधिक मजदूरी व सरकारी योजनाओं का लाभ बढ़ाने की उठाते रहे हैं। प्रतिदिन काम की तलाश में निकले दैनिक मजदूर हो या मनरेगा व श्रम से निबंधित मजदूर अपनी मजदूरी को लेकर हमेशा से परेशान हैं, कारण कि उनके अनुसार, काम के अनुरुप मेहनताना नहीं मिलता। अचानक से काम नहीं मिलने या कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी, मूसलाधार बारिश या अचानक से लगने वाले क्फर्यू के दौरान रोजी-रोटी पर बन पड़ती है। बहरहाल, श्रम विभाग का दावा है कि जिले में भवन निर्माण सह कर्मकार बोर्ड से निबंधित करीब 92 से 93 हजार श्रमिक निबंधित हैं। हाल के वर्षों में मजदूर कल्याण के लिए श्रमिकों के निबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.