दैनिक भत्ते की मांग के लिए बीएलओ ने किया प्रदर्शन
विकासनगर, मई 22 -- चकराता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चकराता के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड को ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रदर्शन कर रहे बीएलओ कर्मचारियों ने बताया कि चकराता विधानसभा क्षेत्र दुर्गम एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है, जहां निर्वाचन संबंधी कार्यों को संपादित करने में उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए अन्य विभागों की भांति यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता उपलब्ध कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.