दैनिक जीवन में योग से लाभ की दी जानकारी
सोनभद्र, जून 14 -- ओबरा। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में योग शिविर का आयोजन किया। अध्यक्षता योग गुरु झलल्न शर्मा ने की। इस दौरान धनराज सिंह ने योग साधकों को योग के महत्व उसकी आवश्यकता एवं दैनिक जीवन में उसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने की वैज्ञानिक पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक रोगों से बच सकता है तथा मानसिक तनाव पर नियंत्रण प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर आनन्द पटेल दयालु, राम सिंह यादव, राजन शर्मा, विनोद कुमार चौहान, लाल बहादुर यादव, बिहारी लाल, राम बाबू सोनकर, कुमारी चंचला चौबे, कुमारी श्रीजी राय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्रह्मकुमारी केंद्र में सिखाया योग का वैज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.