दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाएं
जहानाबाद, जून 5 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करपी प्रखंड स्वयंसेवक सूरज कुमार द्वारा वृक्षारोपण के तत्पश्चात युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई। साथ ही अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों से अपील की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण केवल हमारे जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा और समृद्धि का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वन कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.