दैनिक कार्यों के अतिरिक्त कार्य कर मैपिंग कार्य पूरा करेंगे बीएलओ
सिमडेगा, जून 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसआईआर 2026 के तहत जिले में मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वर्तमान में 70-सिमडेगा विस क्षेत्र में 84.08 प्रतिशत तथा 71-कोलेबिरा विस क्षेत्र में 87.16 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। शेष मतदाताओं की मैपिंग की पर्याप्त संभावना को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में मतदाता सूची फ्रीज की जानी है। जिसके बाद मैपिंग कार्य संभव नहीं होगा। इसे देखते हुए सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मैपिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- 13 व 14 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.