दैनिक उपयोग की वस्तुएं उचित दरों पर मिलेंगी
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने गुरुवार को लहरतारा स्थित वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी) के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ के जवानों के लिए बनी कैंटीन का औपचारिक शुभारम्भ पूजन-अर्चन कर और प्रभारी निरीक्षक अंजू लता द्विवेदी से फीता कटवाकर किया। कैंटीन की व्यवस्था देखी और उत्पादों की गुणवत्ता परखी। कहा कि कैंटीन में दैनिक उपयोग की वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। कमान्डेंट कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने भवन, परिसर, आरपीएफ के विभिन्न शाखाओं के कमरे एवं उनकी कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन समेत विकास सिंह, सौरभ राठौर, एसके राय, एके पांडेय आदि अफसर उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.