सिमडेगा, अप्रैल 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।विश्वशांति, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के संदेश के साथ देश-विदेश में पदयात्रा कर रही दैजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लार्जेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी की टीम सिमडेगा पहुँची। टीम के चार सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दा नन्द ने डीसी कंचन सिंह से मुलाकात कर अपने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उनकी टीम भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु झारखंड के सभी 24 जिलों में विश्वशांति विश्व पदयात्रा/स्थल यात्रा के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। टीम ने बताया कि अब तक वे 11 देशों में लगभग 4 लाख 54 हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- 25वें जिला स्थापनपा दिवस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.