मधेपुरा, अप्रैल 10 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड 12 अंतर्गत बॉस बिट्टा में गत बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार करने वाले महिला सहित पुरुष को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीन के छोटे - छोटे कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया हैं। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मनोज मोहन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस उपाधीक्षक परिक्षमान नूरुल होदा, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मृत्यजन्य कुमार, प्रशिक्षु पुअनि उदय कुमार भानु, रविशंकर कुमार, रौशनी सिन्हा सहित भारी मात्रा में पुलिस बल को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस बल के साथ गौरीपुर वार्ड 12 स्थित बांस बिट्टा पहुंचा। और उ...