बगहा, जून 25 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नेपाल के नवलपरासी जिले में मानव तस्करी एवं देह व्यापार के खिलाफ नेपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बगहा के तीन समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को नेपाल पुलिस ने मानव तस्करी तथा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- मूर्ति को तोड़फोड़ करने मेे एक धरायागिरफ्तार आरोपी नेपाल पुलिस प्रहरी निरीक्षक वीरेंद्र राज गरुड़ ने बताया कि त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-6 स्थित दुर्गा थापा के किराये के मकान में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा संचालित किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी सकुन्ता चौहान(30), बिहार के पश्चिम चं...