समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- रोसड़ा। शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल एवं एक विवाह भवन को सील कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में मिर्जापुर स्थित मटन हाउस तथा प्रभू ठाकुर मोहल्ला स्थित शुभकामना पैलेस विवाह भवन को सील किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि बीते 21 मार्च की रात महिला थाना पुलिस ने इन ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला उजागर हुआ था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस अवैध गतिविधि के लिए बाहर से युवतियों को बुलाया जाता था। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि कलकत्ता निवासी एक युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.