नवादा, अप्रैल 13 -- नवादा में देह व्यापार का धंधा संचालित करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपित को बिहारशरीफ से गिरफ्तार कर लिया गया। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में गठित नगर थाने की पुलिस टीम ने आरोपित महिला को बिहारशरीफ के एक इलाके से शनिवार की शाम दबोच लिया। आरोपित महिला की पहचान नवादा के लाइनपार मिर्जापुर के विक्की कुमार की पत्नी नीलम कुमारी के रूप में की गयी है। महिला पर नवादा में देह व्यापार का धंधा संचालित करने के आरोप हैं। इस मामले में 30 जनवरी 2026 को नगर थाना कांड संख्या-123/26 दर्ज है। मामला नवादा के नवीन नगर इलाके में स्थित एक किराये के मकान में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित करने से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर 29/30 जनवरी की रात छापेमारी की गयी थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.