फरीदाबाद, मार्च 27 -- पलवल, संवाददाता देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने दलबल के साथ शुक्रवार को असावटा मोड़ के पास होटलों पर छापा मारा। इस दौरान करीब छह होटलों में कार्रवाई की गई। इससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कई मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ होटलों में देह व्यापार के रूप में गलत गतिविधियां चल रही हैं। इससे आसपास के लोग परेशान हैं। युवक-युवतियों की आवाजाही से माहौल खराब हो रहा है। इस आधार पर शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के पास स्थित होटलों में पुलिस टीम पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई। कई लोग कमरे छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ को पकड़ लिया, जबकि कुछ...