मेरठ, मार्च 22 -- शास्त्रीनगर स्थित एल ब्लॉक में शनिवार दोपहर एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर हंगामा हो गया। लोगों ने मकान में मौजूद युवक-युवतियों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि काफी समय से उक्त मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। मकान में रहने वाला एक डॉक्टर किराए के मकान में क्लीनिक चलाने की आड़ में पिछले कई महीनों से देह व्यापार चला रहा था। शनिवार को बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के वहां पहुंचने पर लोगों का शक यकीन में बदल गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और मकान को घेर लिया। अंदर मौजूद युवक-युवतियों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की। कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर उनकी पिटाई कर दी। लोगों ने सभी को मकान में बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.