गुड़गांव, मार्च 28 -- रेवाड़ी। पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराने के मामले में होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राव तुलाराम विहार के राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में होटल मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गत 25 मार्च को पुलिस को रेवाड़ी बाईपास रोड स्थिति होटल ओयो महाकाल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। डीएसपी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्रवाई की थी। पुलिस ने वहां से एक महिला को बरामद करके होटल मालिक राजेंद्र प्रसाद और मैनेजर विक्की के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी होटल मैनेजर मोहल्ला शुक्रपुरा के विक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.