अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थित होटल में पकड़े गए देह व्यापार के आरोपी भाजयुमो नेता के फरार साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। बता दें कि सारसौल स्थित दो होटलों में बीते 12 जनवरी को पुलिस ने छापा मारकर सैक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें सात महिलाओं समेत कई युवक पकड़े गए थे। कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें बाद में होटल संचालक के रूप में भाजयुमो मंत्री योगेंद्र उर्फ योगी व गोविंदा आदि के नाम शामिल हुए थे। तभी वह फरार चल रहे थे। अब मंगलवार देर रात पुलिस ने फरार चल रहे योगेन्द्र के साथी गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सैक्स रैकेट के मामले में फरार चल ...