मधेपुरा, अप्रैल 9 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर- बिरैली सड़क रोड नंबर 18 से देह व्यापार के आरोप में बुधवार की शाम 11 युवतियों और तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया। बीआर 43 एए 3103 एक बाइक को मौके पर जब्त कर लिया गया।बताया गया कि पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा चलाए गए नया सवेरा कार्यक्रम के तहत व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर एनजीओ बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र मधुबनी के सहयोग से तीन डीएसपी और दर्जनों पुलिस बल के द्वारा उक्त स्थल पर छापामारी की गई। बताया गया कि पुलिस के जवान ग्राहक बन कर गए। इसके बाद वहां छापामारी शुरू कर दी। छापेमारी की भनक लगते ही युवतियां खेत की ओर भागने लगीं। पुलिस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 11 युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.