कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में सूचना पर नगर के पडरौना मार्ग बालवाड़ी स्कूल के सामने एक निजी मकान में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन महिला और दो पुरुषों सहित पांच को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसके आधार पर देह व्यापार का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर के एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा और मौके से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रवीन्द्र राय और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मुन्ना अंसारी शामिल हैं, जबकि तीन महिलाएं भी हिरासत में ली गई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.