गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एंक्लेव के एक फ्लैट में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने केंद्र की संचालिका और दो युवकों को गिरफ्तार कर चार युवतियों को रेस्क्यू किया। युवतियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला गया था।एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विक्रम एंक्लेव की हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने टीम के साथ फ्लैट पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने दो युवकों और केंद्र की संचालिका को गिरफ्तार किया। संचालिका पहले भी देह व्यापार करवाने के आरोप में जेल जा चुकी है। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम विपिन निवासी करावल नगर दिल्ली और शोएब निवासी शहीदनगर बताए। फ्लैट से काफी मात...