मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के रेड लाइट एरिया में बच्चियों से जबरन देह व्यापार कराने के मामले में जेल में बंद शुक्ला रोड मैना गली निवासी शबाना खातून उर्फ सुनीता और उसकी बेटी बानो खातून पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है। केस की आइओ नेहा कुमारी को जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है। वहीं, इस केस में फरार चल रही एक अन्य आरोपी पल्लवी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कोर्ट से वारंट लेगी। जल्द ही आइओ वारंट के लिए अर्जी देंगी। जानकारी हो कि दिल्ली से आयी एक एनजीओ की सूचना पर जनवरी में रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गयी थी। इस दौरान दो मकानों से छह नाबालिग बच्चियों व चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार का नेटवर्क चलाने में शामिल शबाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.