मिर्जापुर, जून 29 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के देवहट गांव निवासी द्वारिका प्रसाद केशरी ने ड्रमंडगंज घाटी, लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में देह व्यापार का धंधा कराए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप हैकि ड्रमंडगंज घाटी के छोटका मोड़ हनुमान मंदिर के पास गांव निवासी एक व्यक्ति वनविभाग की भूमि पर कच्चा मकान बनाकर क्षेत्र की महिलाओं को रूपए का लालच देकर काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चला रहा है। यह भी पढ़ें- कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...