बलिया, मार्च 1 -- बलिया, संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले में एक महिला पर देह व्यापार का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शहर के जापलिनगंज मोहल्ला में एक महिला के घर में अवैध गतिविधियां होती हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि महिला घर में देह व्यापार कराती है। बताया जाता है कि रविवार को मोहल्ले में पहुंचे तीन युवक महिला की बजाय किसी और के घर में घुस गये। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो युवक विवाद करने लगे। इसके बाद जुटी मोहल्ले के लोगों की भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। जापलिनगंज पुलिस चौकी के जवानों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोग हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गयी तथा समझा-बुझाकर...