बरेली, फरवरी 26 -- बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिविजन के रायवाला-देहरादून के बीच पॉवर ब्लॉक रहेगा। सिग्नल आदि का कार्य होगा। जिसकी वजह से 11 मार्च से 14 अगस्त तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चार-चार घंटा का ब्लॉक रहेगा। इसलिए 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ब्लॉक के चलते 90 मिनट को री-शेडयूल कर चलेगी। 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस रास्ते में कहीं 30 मिनट तक रोककर संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...