मुरादाबाद, जुलाई 1 -- मुरादाबाद देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया । इस अवसर पर मुरादाबाद देहात के विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने विभिन्न स्थानों पर नए पौधे लगाए और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।विधायक ने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रक्तदान और पौध रोपण के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर...