कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर रजिस्ट्री विभाग में करोड़ों की हेराफेरी के बाद अब आयकर विभाग ने पड़ोसी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को कानपुर देहात के रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वे में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियों का खुलासा किया है। पांच घंटे की जांच में 500 करोड़ की विसंगतियों के साक्ष्य मिले हैं। इस वजह से आयकर विभाग को लगभग तीन सौ करोड़ के टैक्स का झटका लगा है। संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर पक्ष रखने को कहा गया है। आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) के निर्देश पर अकबरपुर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बुधवार दोपहर विभागीय टीम पहुंची। उप निदेशक विमलेश राय, और आयकर अधिकारी अविनाश सोनवानी की अगुवाई में अचल संपत्ति की रजिस्ट्री की जांच शुरू की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में आयकर अधिकारियों ने बीते पांच वर्ष में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.