मेरठ, जनवरी 26 -- परीक्षितगढ़। आसिफाबाद स्थित रिवरलैड इंटरनेशनल स्कूल में दूसरा स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि देहात क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की जरूरत है। वहीं, शिक्षकों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा देनी चाहिए। देहात के बच्चे आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं, बच्चों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लघु नाटिका की सभी ने सराहन की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राखी मोहन गुप्ता, विष्णु अवतार रूहेला, पूनम रूहेला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी, एसओ सुदीश सिरोही, महेंद्र गोस्वामी, दीपक गिरी, मुन्ना प्रधान, रतन भाटी, रजनीकांत, विजेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.