देहात अंचल में 25 दिन में गैस बुकिंग की उठी मांग
हापुड़, मई 14 -- भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के जिला प्रभारी राधेलाल त्यागी के नेतृत्व में गांव अच्छेजा के ग्रामीण जिला पूर्ति अधिकारी से मिला। उन्होंने देहात अंचल में घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग की अवधि 45 दिन करने पर अपना विरोध जताया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए गैस बुकिंग की समय सीमा को 25 दिन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों की समस्या जिला प्रभारी राधेलाल त्यागी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद देहात अंचल में घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया। ऐसे में ग्रामीण अंचल में गैस की किल्लत होने लगी है। शहर के निकट स्थित गांव अच्छेजा में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह शहरी क्षेत्र का हिस्सा ही है और यहां लोगों का रहन सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.