हापुड़, मई 19 -- धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में नौ मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कहासुनी के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया था। पुलिस ने आठ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों की बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और सभी ने अमन शांति से रहने की अपील की थी। इस मामले में दोनों पक्षों के लोग एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिले और निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न कराने और मुकदमा वापस कराने का भी अनुरोध किया। मंगलवार को ललित राणा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसोदिया, राकेश, चौधरी हनीफ, आकिल पहलवान, हारुण चौधरी, देवेंद्र...