हापुड़, मई 25 -- देहरा मसूरी नहर में डूबने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला जमाईपुरा निवासी आरिश के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार ग्राम देहरा निवासी 23 वर्षीय आरिश किसी काम के सिलसिले में मसूरी नहर क्षेत्र की तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसलने या अन्य अज्ञात कारणों से वह गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आरिश को डूबता देख तुरंत नहर से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।​युवक की मौत की सूचना मिलने से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में ...