मेरठ, मई 15 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार देर शाम कंकरखेड़ा क्षेत्र में लक्ष्य अस्पताल के सामने स्थित एक बंद पड़े ढाबे में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास में स्थित दूसरे ढाबे को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों ढाबे जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाईवे किनारे बना गगनदीप का अपना ढाबा पिछले करीब डेढ़ माह से बंद पड़ा था। गुरुवार शाम अचानक ढाबे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- चंद्रबनी चौक स्थित सैलून में आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू आग इतनी तेज थी कि पास में स्थित चंद्रपाल के ढाबे तक पहुंच गई और वहां भी आग फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर हाईवे से गुजर ...