देहरादून-हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 9 जिलों में कम बरसे बादल; 25 जून तक कैसा रहेगा मौसम
देहरादून, जून 21 -- जून के पहले 20 दिनों में देहरादून-हरिद्वार समेत नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ जिलों में तो बादल सामान्य से 66% तक कम बरसे। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में इस अवधि में सामान्य से कुल 24% कम बारिश हुई। लिहाजा, इसका असर तापमान, खेती और बागवानी पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने आज से 25 जून तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में 20 जून तक 68.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि, इस अवधि में सामान्यत: 90.1 मिमी तक बारिश होती है। हालांकि, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और टिहरी में इस महीने भी अच्छी बारिश हुई। टिहरी में सर्वाधिक 93.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से करीब 43% अधिक है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड AD...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.