सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- सहारनपुर। देहरादून और हरिद्वार के बीच रेल लाइन पर स्थित कई पुलों पर कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से तो कुछ ट्रेनों को आंशिक रुप से रदद् करने का निर्णय लिया गया है। 6 से 10 दिसंबर तक संचालन प्रभावित रहेगा। देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस आठ से दस दिसंबर तक हरिद्वार से देहरादून के बीच रद्द रहेगी। देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस आठ से दस दिसंबर तक पूरी तरह से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14815 श्री गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन जो सुबह चार बजकर 20 मिनट पर श्री गंगानगर से रवाना होकर राजपुरा, अंबाला, जगाधरी, सहारनपुर होते हुए ऋषिकेश तक संचालित होती है। रविवार को यह ट्रेन सहारनपुर तक ही संचालित की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सोमवार को भी ट्रेन नंबर 14815 सोमवार तक संचालित होगी और रुड़की, हरिद्वार, ऋ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.