रुद्रपुर, जून 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधम सिंह नगर में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के पद पर तैनात जितेन्द्र चौधरी के देहरादून स्थानांतरण पर बुधवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किया गया। इसमें जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जितेन्द्र चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन में सुधार और जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान और नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित कर ...