बिजनौर, अप्रैल 9 -- नांगल सोती। शहजादपुर से देहरादून गई बारात की बस लौटते हुए गैंडीखाता के समीप रोडवेज बस से टकरा गई। इसमें कई बाराती गंभीर घायल हो गए। मची चीख पुकार के बीच जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। मंगलवार को नांगल क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी सलमान पुत्र नजीर की बारात देहरादून गई थी। वहां से लौटते वक्त बारातियों की बस उत्तराखंड हरिद्वार के गैंडीखाता के समीप एक पुल पर नजीबाबाद की ओर से जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर में बारात की बस में सवार अबूजर 5 वर्ष, अजमल 35 वर्ष, साबेज 17 वर्ष, शाहनूर 11 वर्ष, प्रिंस 30 वर्ष, यासर 18 वर्ष सहित बस ड्राइवर जलालाबाद निवासी इरशाद और दूल्हे के पिता नजीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना के बाद तुरंत पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने घायलों को...