रिषिकेष, मार्च 26 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरू होने से पिथौरागढ़-देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा होगा। यह विमान सेवा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने से पूर्व विमान को हरी झड़ी दिखाई। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना सिर्फ विशिष्ट और संपन्न वर्ग के लोगों के लिए संभव माना जाता था, मगर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हवाई चप्पल पहनने वाले आम लोग भी हवाई यात्रा कर सकते हैं। बताया कि पीएम ने वर्ष 2016 में उड़ान योजना की शुरुआत कर देश में नागरिक विमानन के क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.