देहरादून, अप्रैल 26 -- देहरादून। देहरादून सिटीजंस फोरम से जुड़े करीब सौ लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और त्वरित व ठोस हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में पिछले कुछ महीनों में हत्या, सशस्त्र झड़पों, संगठित आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी जैसे चिंताजनक मामलों को रेखांकित किया है। पत्र भेजने वाले लोगों में जगमोहन मेंदीरत्ता, अनूप नौटियाल, भारती जैन, रमना कुमार, रितु चटर्जी, परमजीत कक्कड़, फ्लोरेंस पांधी, संजीव श्रीवास्तव और अजय दयाल आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...