देहरादून समेत उत्तराखंड के मैदानों में हीटवेव का अलर्ट, इन 5 जिलों में बारिश और तेज हवाएं
देहरादून, मई 25 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों खासकर देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और हल्द्वानी में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दो दिन की मामूली राहत के बाद रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान फिर से सामान्य से पांच डिग्री उछलकर 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। छह दिन में तीसरी बार दून में पारा 40 के पार पहुंचा है। आज मौसम विभाग ने पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। गर्मी के तीखे तेवरों पर मौसम विभाग ने सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में भीषण हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी, वहीं पर्वती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.